Top India Bharat

जानते है Goa Palolam Beach Destination के बारे में, क्या आप कभी पालोलेम बीच समुद्र तट पर गए हैं। अगर नहीं गए तो एक बार अवश्य जाएगा। आपको बता दें कि पालोलेम बीच भारत के दक्षिणी राज्य गोवा, और गोवा के दक्षिणी हिस्से पर कानकोना के मडगांव से लेकर लगभग (48 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित यह एक दुनिया का सुंदर समुद्र तट है। और यहां तक कि इस समुद्र तट के सफेद रेत को स्वर्ग के रूप में भी देखा जाता है। और देखने में आकर्षित भी लगता है। यहां आने वाले पर्यटक आत्म विभोर होकर के जाते है। क्योंकि हर कोई व्यक्ति अत्यंत शांति की तलाश में रहता है। परंतु इस प्रकार का माहौल उस व्यक्ति को आत्म शांति की अनुभूति कराता है.

इसमें कोई संदेह नहीं। कि यहां की आने वाले पर्यटकों की भीड़ हर साल बढ़ती रहती है। चाहे वह देशी-विदेशी पर्यटक क्यों ना हो, दुनिया भर के पर्यटक इस समुद्र तट पर शामिल होते हैं। गोल आकार का होने के कारण इस समुद्र तट के किनारों पर मजा लेने का आनंद और यहां तक की इस प्रकार की अन्य बहुत सारी गतिविधियां है जिसको आप यहां आने के पश्चात, उस का आनंद उठा सकते हैं। मनोरंजन और पार्टियों के लिए भी जाना जाता है। और वही नए साल के समय मैं यहां का माहौल 2 गुना बढ़ जाता है। परंतु पार्टियों का माहौल उस प्रकार से देखने को नहीं मिलता है। पालोलम बीच की सफेद रेत होने के कारण इस समुद्र तट ने अत्यंत शीघ्रता से प्रसिद्धि प्राप्त कर ली है। Goa, Palolam Beach, के आइलैंड इस प्रकार के हैं कि मानो पूरा स्वर्ग ही धरती पर उतर आया हो। नौका सवारी इस बीच का सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसकी सवारी करने हेतु हर कोई इच्छुक रहता है। और यह नौका पर्यटकों को अन्य Beaches पर भी ले जाते हैं। जैसे कि, Honeymoon Beach, Secret Beach, और यहां तक कि ऐसी अन्य कहीं समुद्र तटों की यात्रा कराते हैं।

२. पालोलेम बीच का नाइटलाइफ | things to do in - Goa Palolem Beach, In Hindi

Top India Bharat
संगीत की धुन में रंगा हुआ पालोलम बीच पर हर कोई इस प्रकार के धुन में मगन होकर के एक अलग ही अनुभूति करता है। जहां पर आप हर प्रकार के संगीत के साथ देर रात तक पार्टी डांस कर सकते हैं। यहां का रंगारंग माहौल देखने के लिए हर कोई देर रात तक अपनी उपस्थिति रखता है। और यहां तक कि विदेशी पर्यटक रात के समय अपनी हर प्रकार की कलाकृति भी लोगों के सन्मुख रखता है। जिसे देख कर के हर कोई अचंबीत रह जाता है। बताते है कि इसे मुख्य शोर दलों के लिए भी जाना जाता है। जिसमें कि आप अपने कानों में हेडफोन डालकर के खुद ही म्यूजिक की धुन पर नाच कर सकते हैं। रात के समय समुद्र के किनारों का और लहरों के बीच आसपास का माहौल मानो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। रात के समय की खूबसूरत हवा एक अलग ही अनुभूति कराता है। 

३. पालोलम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं। What can you do on - Goa Palolam Beach, In Hindi

Top India Bharat
साउथ गोवा का पालोलेम बीच का एक प्रकार से प्राकृतिक संपदा से भरा हुआ है। और आप इन प्राकृतिक गतिविधियों को विभिन्न गतिविधियों को बड़े करीब से देख सकते हो। यहां का पर्यटन पूरी दुनिया भर में जाना चाहता है। और यह पर्यटन देखने का अवसर हर किसी को यहां आने के पश्चात ही प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त इस प्रकार की अन्य बहुत सारी गतिविधियां आप बड़े सरलता से देख सकते हैं। यदि आप कभी गोवा की खूबसूरत सुंदर किनारों की यात्रा पर आए, तो इस प्रकार की गतिविधियों का अवश्य लाभ उठाया।

४. पालोलेम बीच पर तैरना | Swimming at - Goa Palolam Beach, In Hindi

Top India Bharat
तैरना हर किसी को नहीं आता है। परंतु यदि आप में से कोई तैरने का आदी है। या फिर कोई तैरने की इच्छा भी रखता है। तो पालोलेम बीच आप लोगों के लिए अत्यंत खूबसूरत और एक प्रकार से अवसर के समान है। क्योंकि इस बीच का प्राकृतिक उत्तरी छोर का जगह तैरने के लिए बहुत ही अच्छा और मजेदार भी है। सामान्य प्रकार से तैरने वाला भी बड़ी आसानी से यहां पर तैर सकता है। परंतु आप इस समुद्र की ज्यादा गहराई तक ना जाए क्योंकि इस समुद्र की लहरें बहुत ही मजबूत है। जो कि जरा सी लहरें आपको क्षति पहुंचा सकती है। सिर्फ इसी समुद्र की नहीं बल्कि दुनिया की हर कोई समुद्र की जरा सी लहरें आपको क्षति पहुंचा सकती है। यदि आप समुद्र के अनुरूप ना ढले तो।

५. पालोलेम बीच पर स्कूबा डाइविंग | Scuba Diving on - Goa Palolam Beach, In Hindi

Top India Bharat

पालोलेम बीच पर कई गतिविधियों के साथ एक और बड़ा मजेदार वाक्य है। जोकि नीले रंग का scuba-diving, जिसे हर कोई करने के लिए इच्छुक रहता है। Scuba-diving यह एक प्रकार का नीले रंग का जीवंत तरंगों के बीच सुखद आनंद का मनोरंजन प्रधान करता है। और यह देश के कुछ प्रमुख समुद्र तटों में से पालोलम बीच भी एक है। जब भी आप कभी पालोलेम बीच पर आए तो इस स्कूबा डाइविंग का भी अनुभव अवश्य ले 

६. पालोलेम बीच पर कायाकिंग | Kayaking on - Goa Palolam Beach, In Hindi

Top India Bharat
पालोलेम बीच का भूगोल इस प्रकार का हैं। कि समुद्र तट अपने आपको कोव में पाता है। और इस समुद्र तट का पानी बेहद ही शांत और शीतलता प्रदान करता है। और आप यहां पर कोई साहसिक कार्य करना चाहते हैं। तो आप कयाकिंग का भी सहारा ले सकते हैं। और यह आपको हर एक रंग का बड़े आसानी से प्राप्त हो सकता है। और यहां तक कि आप इसे समुद्र से जुड़ी हर एक जानकारी भी जुटा सकते हैं। आप सुबह के समय एक कश्ती लेकर के समुद्र की खोज में निकल सकते हैं। और कयाकिंग का शुल्क केवल ₹300 प्रति घंटा है।

७. पालोलेम बीच पर डॉल्फिन स्पॉटिंग | Dolphin Spotting on - Goa Palolam Beach, In Hindi

Top India Bharat
८. पालोलम बीच के आसपास घूमने की अन्य जगह | Other places to visit around - Goa Palolam Beach, In Hindi
पालोलम बीच के सिवा इस प्रकार के आसपास में ऐसे बहुत सारे घूमने की जगह है। जो कि अपने आप में आकर्षित करने वाला है। और इसमें बेहतरीन जगहों में से है। जैसे कि श्री दत्तात्रेय गुरु मंदिर, पेटनेम बिच, श्री भूमि पुरुष मंदिर, कोयंबटूर बीच, पांडव का ड्रम, इस प्रकार के अन्य बहुत सारे ऐसे जगह है। जो हर किसी को आकर्षित करता है।

९. पालोलम बीच के आस पास का बाजार | Goa Palolam Beach, Nearby Markets

पालोलम बीच पर घूमने के सिवा आप यहां के बाजार में भी घूमने जा सकते हैं। और अपने मन पसंदीदा शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां पर आपको हर प्रकार के आभूषण या फिर जूते चप्पल तिब्बती आभूषण के साथ कपड़े और यहां तक कि तिब्बती बाजार के दुकानों में कॉस्टयूम ज्वेलरी इस प्रकार के ऐसे अन्य बहुत सारे सामान्य है। जिसको हम अभी यहां पर नहीं बता सकते इतनी बड़ी लंबी लिस्ट हो जाएगी, पालोलम बीच पर फेमस रेस्टोरेंट भी आप को बड़ी आसानी से मिलेंगे, जिसमें देश के हर एक स्वादिष्ट पकवानों में से स्वादिष्ट पकवान आपको चखने के लिए मिल जाएंगे, और यहां तक की कई बड़ी बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड तक के फिल्में बनी है। और फिल्मों के संग्रहालय भी है। यहां पर आपको गोवन सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों का स्वाद चखने का भी अवसर मिल सकता हैं।

१०. पालोलम बीच के रेस्टोरेंट - Goa Palolam Beach, Restaurants
Top India Bharat
यदि आप खाने के शौकीन है। तो यहां के पालने में बीच पर आप को स्थानीय भोजन के साथ हर प्रकार का स्वादिष्ट पकवान बड़ी आसानी से यहां पर प्राप्त हो जाएगा, जैसे कि इंडियन से लेकर के वेस्टर्न कंट्री के रेस्टोरेंट भी यहां पर स्थापित है। जैसे कि पालोलम समुद्र तट पर रेस्टोरेंट इस प्रकार से है। मैजिक इटली प्रमाणिक इतालवी रेस्टोरेंट, इसके सिवा कैफे डेल मार, हवाना क्यूबा बार, high tide कोको hats, और इसके साथ समुद्र तट के किनारे पर बसे शैक्स जो कि बेहद ही ज्यादा वहां पर प्रसिद्ध है। और इससे भी सबसे बेहतरीन माना जाता है। यहां के लोगों का प्राकृतिक भोजन जिसका स्वाद चखने का एक अलग ही आनंद होता है। पालोलम बीच पर 5 स्टार से लेकर के 3 स्टार होटल तक आप को बड़ी आसानी से प्राप्त हो जाएंगे।

११. पालोलम बीच पर घूमने का कितना शुल्क | How much to visit - Goa Palolam Beach, In Hindi
अगर आप यह सोचते हैं कि पालोलम बीच पर घूमने की एंट्री ₹Fess कितनी रहती है। आपको बता दें कि पालोलम बीच पर घूमने की कोई एंट्री फीस नहीं लगती है। और यहां पर एक प्रकार से बिल्कुल फ्री है। और आप बे झिझक यहां पर आराम से घूम सकते हैं।

१२. पालोलम बीच पर कैसे पहुंचे | How to reach - Goa Palolam Beach, In Hindi
यदि आप पालोलम बीच पर पहुंचना चाहते हैं। या फिर गोवा के अन्य किसी पर्यटन स्थल पर जाना चाहते हैं। तो आपको पालोलम बीच पर जाने के लिए flight train bus या फ़िर आप अपनी निजी वाहन से भी पहुंच सकते हैं। और आपके पास कई ऐसे ऑप्शन रहेंगे जिसके माध्यम से आप वहां पर पहुंच सकते हैं। और बीच के आसपास आपको बहुत सारे रेंट पर बाइक भी मिल सकेंगे बस आपके पास कोई ID रहनी चाहिए और गाड़ी का लाइसेंस अवश्य रहना चाहिए।
१३. फ्लाइट के माध्यम से पालोलम बीच पर कैसे पहुंचे | to get to Goa Palolam Beach, via Flight
Top India Bharat
यदि आप flight से पालॉलेम बिच पर पहुंचना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि गोवा का एक शहर डाबोलिम, जिसे डाबोलिम एयरपोर्ट भी कहते हैं। और यहां एयरपोर्ट मारगांव ( मडगांव ) से सबसे नजदीक है। या फिर यूं कहे कि कोलवा बीच से भी सबसे नजदीक है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एयरपोर्ट से Palolem Beach की दूरी लगभग (63 किलोमीटर) की है। और सबसे बड़ी बात है कि एयरपोर्ट से पालोलम बीच तक जाने के लिए आपको यहां पर हर प्रकार के वाहन की भी सुविधाएं मिल सकती हैं। जैसे कि आपको घूमने के लिए भी रेंट की बाइक पालोलम बीच पर आसानी से हर जगह पर अवेलेबल रहती है। परंतु आपके पास कोई आईडी रहनी परम आवश्यकता है।

१४. ट्रेन के माध्यम से पालोलम बीच पर कैसे पहुंचे | How to reach Goa Palolam Beach, via Train
Top India Bharat
पालोलम बीच पर जाने के लिए ट्रेन भी एक बहुत ही अच्छा माध्यम हो सकता है। आपको बता दें कि (Vasco da Gama Railway Station) है। और यहां से ( Canacona Railway Station ) की दूरी लगभग (64 किलोमीटर) है। और यहां से (1 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित यहं पालोलम बीच है।
१५. सड़क मार्ग के माध्यम से पालोलम बीच पर कैसे पहुंचे | How to reach Goa Palolam Beach, via road 
Top India Bharat
यदि आप सड़क मार्ग से जाते हैं। तो आप यह मान कर चलो कि आपने पूरा साउथ गोवा ही घूम लिया, और सड़क मार्ग से जाने का आपको यह भी फायदा है कि साउथ गोवा के पूरे प्राकृतिक पर्यावरण को भी देख सकते हैं। परंतु पालोलम बीच के नजदीक कोई भी बस स्टैंड नहीं है। परंतु पालोलम बीच से लगभग (28 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है। (Kadamba Transport Corporation) यानी कि मडगांव बस स्टैंड पर आपको पालोलम बीच पर जाने वाली समय-समय पर वहां पर हर समय बस अवेलेबल रहती है। जिसके माध्यम से भी आप बड़ी आसानी से पालोलम बीच तक पहुंच सकते हैं।
अन्य जानकारियां
पालोलम बीच से जुड़ी या फिर अन्य कई जानकारियां, और यहां तक कि पालोलम बीच के साथ गोवा से जुड़ी अन्य जानकारी भी विस्तार से जानने के लिए आप हमारे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। और यहां तक कि पालोलम बीच के साथ पूरे गोवा की जानकारी भी हमने आपके सन्मुख वीडियो के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। आप उन वीडियो को भी अवश्य देख लीजिएगा और साथ ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारे युटुब चैनल को Subscribe भी कर लीजिएगा जिससे कि समय-समय पर हम जब भी वीडियो डाले तो आपको नोटिफिकेशन मिल सकें

Goa Palolam Beach, Full Video

पालोलम बीच लोकेशन - Goa Palolam Beach, Location
Top India Bharat


Post a Comment

Comments

और नया पुराने