Top India Bharat

गोवा अगोंडा बिच घूमने की संपूर्ण जानकारी | Complete information about visiting Goa Agonda

Goa Agonda Beach : गोवा का अगोंडा बिच गोवा राज्य के दक्षिणी में स्थित एक खूबसूरत सा समुद्र तट है। अगोंडा बीच, Canacona City और Palolem Beach से कुछ ही दूरी पर स्थित यह आकर्षित और शांत वातावरण वाला समुद्र तट है। गोवा राज्य के दक्षिणी जिला Canacona के अंतर्गत में आनेवाला अगोंडा नामक एक गांव है। और वहीं से कुछ ही दूरी पर स्थित एगोंडा बीच गोवा के अन्य प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। अगोंडा बीच पर आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ती रहती है। देश विदेशों से आने वाले पर्यटक यहां से मंत्रमुग्ध होकर के जाते हैं।

जो भी कोई व्यक्ति शांति की तलाश में रहता है। उन व्यक्तियों के लिए यहं भीड़-भाड़ से दूर एक शांत वातावरण वाला यह अगोंडा बीच एकांत समय व्यतीत करने के लिए अत्यंत उचित स्थान है। (beach sports activities) Agonda बीच के किनारे पर नीले रंग का पानी इस समुद्र तट की खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। और इसी समुद्र तट के किनारे पर पर्यटक बैठ करके अपना समय व्यतीत करने के साथ एक बेहतर समय बिताता है। अगोंडा बीच से जुड़ा हमने आपको एक Video भी उपलब्ध कराया है। जिसके माध्यम से भी आप अगोंडा बिच की जानकारी ले सकते हैं।

1. एगोंडा बीच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी | Important information related to Agonda Beach - In Hindi

एगोंडा बीच पर आपको कुछ ऐसे बड़े-बड़े पत्थर देखने को मिलेंगे जो कि प्राकृतिक तरीके से वहां पर स्थापित है। और कुछ पत्थरों की कलाकृति तो आपको आश्चर्यचकित भी कर देगी, और कभी-कभी तो इस समुद्र का पानी खतरनाक और जोखिम जैसा भी लगता है। अगोंडा बीच गोवा की अन्य समुद्र तटों की तरह है। और यहां की सफेद रेत इस समुद्र तट की सुंदरता को और भी निखारने के साथ आकर्षित भी करता है। समुद्र किनारे पर स्थापित बड़े-बड़े पत्थर पर आप अपने कपड़े सुखाने के साथ आप कुछ समय तक के लिए विश्राम भी कर सकते हैं।

2. अगोंडा बीच क्या क्या कर सकते | What can you do between Agonda - In Hindi

गोवा के अन्य बीचिस की तरह आप अगोंडा बीच पर भी हर प्रकार की गतिविधियां कर सकते हैं। इस समुद्र तट के किनारे पर आप शांति का अनुभव की कर सकते हैं। जहां पर आप बड़े-बड़े पत्थरों की कलाकृतियां भी देख सकते हैं। और यहां के आसपास गांव की प्राकृतिक संपदा का भी आनंद उठा सकते हैं। अगोंडा बीच और अगोंडा का गांव जंगल के आसपास होने के कारण आप जंगल में भी घूमने का आनंद उठा सकते हैं। जो कि एक प्रकार से आपको अवसर प्रदान करता है। और यहां तक कि समुद्र के किनारे पत्थरों पर लेट करके आप धूप सेख सकते हैं। रात के समय इसे समुद्र तट की हवा मानो स्वर्ग का एहसास कराता है।

3. Agonda beach पर अन्य गतिविधियां | Agonda Beach - In Hindi

अगोंडा बीच पर कछुए का घोंसला भी है। जिसको आप समीप में जा करके भी देख सकते हैं। अद्भुत शांति होने के कारण यहां पर पर्यटकों की संख्या दिन भर दिन बढ़ती जाती है। यहां पर मछली पकड़ने वाली नाव भी बड़ी तादाद में देखने को मिलती है। आप यहां पर मछलियों को दाना भी डाल सकते हैं। अगोंडा बीच पर आपको एक गतिविधि की कमी देखने को मिलेगी Agonda Beach nightlife और वह है (Nightlife) नाइटलाइफ, अगोंडा बीच की थोड़ी दूरी पर स्थित आध्यात्मिक मंदिर का स्थल भी बड़े प्रचलित है। जिनका आप दर्शन कर सकते हैं। और इसके पश्चात अन्य बहुत सारी ऐसी गतिविधियां है। जिसको आप यहां आने के पश्चात इसका लाभ उठा सकते हैं।

4. अगोंडा बीच रेस्टोरेंट और होटल | Agonda Beach, Restaurant & Hotel - In Hindi

गोवा के अन्य बीचिस की तरह अगोंडा बीच पर भी आपको कई ऐसे रेस्टोरेंट और होटल प्राप्त होंगे। यहां पर आप अपने स्वाद के अनुसार खाना मंगवा सकते हैं। और यहां के होटलों में आप अपने बजट के अनुसार होटल और Room Book कर सकते हैं। यहां पर आपको हर प्रकार का मन पसंदीदा स्वादिष्ट खाना बड़ी आसानी से प्राप्त होगा। यहां के कुछ Restaurants और होटल बड़े प्रसिद्ध है। जैसे, किब्लू प्लेनेट कैफे, रोमांस, अगोंडा व्हाइट सैंड रेस्तरां, ला डोल्से वीटा इसी प्रकार की कहीं अन्य सारे होटल और रेस्टोरेंट आप को बड़ी आसानी से प्राप्त होंगे।

5. अगोंडा बीच आस पास घूमने की टिप्स | Tips to roam around, Agonda Beach - In Hindi

अगोंडा बीच पर आपको गोवा के अन्य बीचिस की तरह पार्टियां नाइटलाइफ और पानी के खेल देखने को नहीं मिलेंगे परंतु अगर आप अगोंडा बीच पर अपने बच्चों को साथ लेकर जा रहे हैं। तो आप अपने बच्चों को अपनी आंखों से दूर ना करें, अगोंडा समुद्र तट के किनारे बहुत ही बड़े बड़े पत्थर देखने को मिलेंगे जहां पर सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। गोवा के अन्य बिचिस की तरह Agonda Beach पर भी आसपास के वातावरण को स्वच्छ और निर्मल रखना हम सब का कर्तव्य है। यहां के स्थानीय भोजन को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। Agonda Beach के किनारे बसे शहर और (Restaurant) रेस्टोरेंट का स्वादिष्ट भोजन भी चक सकते हैं।

6. गोवा अगोंडा में समुद्र तट के खेल | Agonda, beach sports in goa - In Hindi

गोवा की अन्य बीचिस (water sports in goa beach) की तरह यहां पर आपको कुछ स्पोर्ट्स देखने को नहीं मिलेंगे, परंतु आप यहां की स्थानीय boat नाव के माध्यम से भी समुद्र के बीचो-बीच स्पोर्ट्स की तरह खेल सकते हैं water sports in goa in december यानी कि आप अपने मन को सहला सकते हैं।

7. अगोंडा बीच घूमने क कितना शुल्क | Agonda Beach, Entry Fees - In Hindi

अगर आप Entry Fees के बारे में जानना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि अगोंडा बीच पर घूमने की कोई भी ऐसी Entry Fees नहीं लगती है। आप अपने फैमिली या फिर अन्य किसी के साथ भी बिना किसी रोक-टोक के साथ आप घूम फिर सकते हैं।

8. गोवा अगोंडा बिच घूमने जाने का सही समय | Right time to go to goa - In Hindi

गोवा जाने का सही समय, गोवा के अन्य बीचीस की तरह अगोंडा बीच पर भी घूमने का सबसे उत्तम समय नवंबर से लेकर के अप्रैल महीने तक का सबसे अच्छा समय माना जाता है। और इन्हीं दिनों में हल्की हल्की गर्मी के साथ हल्की हल्की सर्दी भी होने लगती है। और साथ ही आप यहां की प्राकृतिक पर्यावरण सुंदरता की खोज में भी निकल सकते हैं।

9. गोवा अगोंडा बीच केसे पहुंचे | How to reach Goa, Agonda beach - In Hindi

यदि आप अगोंडा बीच पर पहुंचना चाहते हैं। या फिर गोवा के अन्य किसी पर्यटन स्थल पर जाना चाहते हैं। तो आपको अगोंडा बीच पर जाने के लिए, फ्लाइट, ट्रेन, बस, या फिर आप अपने निजी वाहन के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। और यहां तक कि आपके पास कई ऐसे Options रहेंगे जिनके माध्यम से भी आप अगोंडा बिच पर पहुंच सकते हैं। और बीच के आसपास आपको बहुत सारे Rent पर बाइक भी मिल सकती है। बस आपके पास कोई Driving Licance और  ID अवश्य रहनी चाहिए

10. फ्लाइट के माध्यम से एगोंडा बीच कैसे पहुंचे | How to reach, Agonda Beach, via Flight - In Hindi

यदि आप फ्लाइट के माध्यम से अगोंडा बीच पर जाने की सोच रहे हैं। तो आपको बता दें कि गोवा का एक शहर डाबोलिम जिसे (Dabolim Airport) डाबोलिम एयरपोर्ट भी कहते हैं। अगोंडा बीच  से डाबोलिम एयरपोर्ट की दूरी लगभग 60 किलोमीटर की है। जहां से आपको अगोंडा बीच तक जाने के लिए स्थानीय वाहन आसानी से प्राप्त होंगे। जिसके माध्यम से भी आप अगोंडा बीच तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

11. ट्रेन के माध्यम से एगोंडा बीच तक कैसे पहुंचे | How to reach, Agonda Beach, via Train - In Hindi

यदि आप Train के माध्यम से अगोंडा बीच तक पहुंचना चाहते हैं। तो आपको गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित (Vasco De Gama Airport) वास्को दि गामा एयरपोर्ट मिलता है। जहां से Canacona Railway Station की दूरी लगभग 64 किलोमीटर की है। और Canacona रेलवे स्टेशन से अगोंडा बीच तक जाने के लिए आपको यहां पर स्थानीय वाहन आसानी से उपलब्ध रहेगी। जिसे के माध्यम से भी आप अगोंडा बीच तक बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं।

12. सड़क मार्ग के माध्यम से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे | How to reach, Agonda Beach, via Road - In Hindi

यदि आप सड़क मार्ग के माध्यम से अगोंडा बीच तक जाने की योजना बना रहे हैं। तो आपको बता दें कि गोवा की राजधानी पणजी से अगोंडा बीच की दूरी लगभग 70 किलोमीटर की है। और आप की ज्यादा जानकारी के लिए बताए तो पणजी बस स्टैंड पर आपको सरकारी बस से लेकर के स्थानीय बाइक कार उपलब्ध रहेगी। और आपको यहां पर रेंट की बाइक भी मिलेगी जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से अगोंडा बीच के साथ आपको गोवा के अन्य प्रसिद्ध पर्यावरण को देखने का भी अवसर मिलेगा। और आपकी पूरे South Goa की सैर भी हो जाएगी

Post a Comment

Comments

और नया पुराने