Goa Majorda


By- Amol Shetkar

1. Goa, Majorda Beach, पर घूमने की संपूर्ण जानकारी – IN हिंदी.

स्वाभाविक सी बात है कि गोवा में कई सारी खूबसूरत बीचिस ( Beaches ) है। और इन्हीं सारे बीचीस ( Beaches ) में से एक खूबसूरत बीच है। गोवा मेजोरदा बीच, जो कि गोवा का सर्वाधिक लोकप्रिय समुद्र तट है। और यह मजोरडा बीच, मजोरडा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में आता है। जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटक बड़ी आसानी से मजोरडा बीच पर पहुंच जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां पर आने वाले पर्यटक खास तौर पर हर सुबह समुद्र तट के किनारे उगने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त को देखने के लिए आते हैं जो कि अपने आप में अद्भुत और अकल्पनीय लगता है। दुनिया के पर्यटक अपनी छुट्टियों में गोवा की बीच की तरह मजोरडा बीच पर छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। 

साउथ गोवा ( South Goa) की अन्य बिचिस की तरह मजोरडा बीच की सफेद रेत पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। और इस रेत को देखने के बाद तो आपको लगेगा कि दुनिया की अन्य किसी भी बीच पर जाने का मन नहीं करेगा क्योंकि कुछ पर्यटक रेत से खेलना पसंद करते हैं और साथ ही समुद्र के बीचो-बीच चलने वाले खेलों को खेलना भी पसंद करते हैं जो कि आप यहां पर उसका भी मजा और लाभ उठा सकते हैं।

2. मजोरडा बीच पर आप क्या-क्या कर सकते हैं। – IN हिंदी

मजोरडा बीच पर और मजोरडा बीच के आसपास आप बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे कि आपको बता दे की यह मजोरडा बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में पड़ता है। जिस कारणवर्ष आपको यह बहुत सारी दुकानें और रेस्टोरेंट देखने को मिलती है। जहां पर आप शॉपिंग कर सकते हैं। और इसके साथ यहां पर अन्य कई दार्शनिक स्थल है और कुछ हिंदू मंदिर भी है जहां पर आप जा सकते हैं। और साथ ही यहां पर कभी-कभी कुछ-कुछ उत्सव भी बनते हैं जिसमें आप शामिल भी हो सकते हैं और साथ ही आप माजोरडा बीच पर कुछ अन्य मनोरंजन भी कर सकते हैं। जैसे कि पैराग्लाइडिंग, सर्फिंग, बनाना राइट्स, इस प्रकार के आप अन्य कई पानी के खेल खेल सकते हैं। 

माजोरडा बीच पर nightlife भी बड़ी खूबसूरत होती है जिसे देखने के लिए पर्यटक यहां पर देर रात तक अपनी उपस्थिति रखते हैं। और साथ ही माजोरडा बीच से थोड़ी दूरी पर स्थित है एक बहुत बड़ा मार्केट जो कि मडगांव सिटी ( Madgao City ) के नाम से जाना जाता है जहां पर आप अपने मन पसंदीदा शॉपिंग भी कर सकते हैं।

3. माजोरडा बीच के पास शेक और रेस्टोरेंट – IN हिंदी

वैसे तो माजोरडा बीच के आसपास बहुत सारे रेस्टोरेंट आपको देखने को मिल जाएंगे जिसमें कुछ नए और पुराने रेस्टोरेंट्स है। और इनमें से कुछ शेक और कुछ रेस्टोरेंट है। जहां पर आपको लोकल और भारतीय भोजन चखने को मिल जाएंगे जिसका भी आप लाभ उठा सकते हैं।

4. माजोरडा बीच पर घूमने के लिए टिप्स और सरकारी गाइडलाइंस – IN हिंदी

माजोरडा बीच पर आप जहां भी जाए आप ग्रुप में ही रहे और यदि आप अपने बच्चों के साथ आए हैं तो अपने बच्चों को अपनि आंखों से दूर ना करें और यदि आप बाहर घूम रहे हैं तो आप अपने पास क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड अपने साथ रखें और अपने पास पैसा कम रखें और गोवा सरकार की गाइडलाइन का पालन भी करें और समुद्र की ज्यादा बीचो-बीच ना जाए जिससे कि आपकी समुद्र की यात्रा सुखद रहे

5. माजोरडा बीच पर घूमने की एंट्री फीस – IN हिंदी

यदि आप माजोरडा बीच पर घूमने जा रहे हैं तो आपको यह घूमने की कोई भी फीज नहीं लगती है। यह आपके लिए और पर्यटकों के लिए बिल्कुल निशुल्क है। यानी कि बिल्कुल फ्री है।

6. माजोरडा बीच पर कैसे पहुंचे | How to reach - Goa Majorda Beach, In Hindi

यदि आप माजोरडा बीच बीच पर पहुंचना चाहते हैं। या फिर गोवा के अन्य किसी पर्यटन स्थल पर जाना चाहते हैं। तो आपको मजोरडा बीच पर जाने के लिए flight train bus या फ़िर आप अपनी निजी वाहन से भी बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं। और आपके पास कई ऐसे ऑप्शन रहेंगे जिसके माध्यम से आप वहां पर पहुंच सकते हैं। और बीच के आसपास आपको बहुत सारे रेंट पर बाइक भी मिल जायेंगे, बस आपके पास कोई ID रहनी चाहिए और गाड़ी का लाइसेंस अवश्य रहनि चाहिए।

7. फ्लाइट के माध्यम से माजोरडा बीच पर कैसे पहुंचे | to get to Goa Majorda Beach, via Flight.

यदि आप flight से मजोरडा बीच पर पहुंचना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि गोवा का एक शहर डाबोलिम, जिसे डाबोलिम एयरपोर्ट भी कहते हैं। और यह एयरपोर्ट मारगांव ( मडगांव ) से सबसे नजदीक है। या फिर यूं कहे कि कोलवा बीच से भी सबसे नजदीक है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एयरपोर्ट से मजोरडा बीच की दूरी लगभग (19 किलोमीटर) की है। और सबसे बड़ी बात है कि एयरपोर्ट से मजोरडा बीच तक जाने के लिए आपको यहां पर हर प्रकार की वाहन की भी सुविधाएं मिल सकती हैं। जैसे कि आपको घूमने के लिए भी रेंट की बाइक पालोलम बीच पर आसानी से हर जगह पर अवेलेबल रहती है। परंतु आपके पास कोई आईडी रहनी परम आवश्यकता है।

8. ट्रेन के माध्यम से माजोरडा बीच पर कैसे पहुंचे | How to reach Goa Majorda Beach, via Train.

माजोरडा बीच पर जाने के लिए ट्रेन भी एक बहुत ही अच्छा माध्यम हो सकता है। आपको बता दें कि (Vasco da Gama Railway Station) है। और यहां से मजोरडा बीच की दूरी लगभग (22 किलोमीटर) है।

9. सड़क मार्ग के माध्यम से माजोरडा बीच पर कैसे पहुंचे | How to reach Goa Majorda Beach, via road.

यदि आप सड़क मार्ग से जाते हैं। तो आप यह मान कर चलो कि आपने पूरा साउथ गोवा ही घूम लिया, और सड़क मार्ग से जाने का आपको यह भी फायदा है कि साउथ गोवा के पूरे प्राकृतिक पर्यावरण को भी देख सकते हैं। परंतु मजोरडा बीच के नजदीक कोई भी बस स्टैंड नहीं है। परंतु पालोलम बीच से लगभग (28 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है। (Kadamba Transport Corporation) यानी कि मडगांव बस स्टैंड पर आपको मजोरडा बीच पर जाने वाली समय-समय पर वहां पर हर समय बस अवेलेबल रहती है। जिसके माध्यम से भी आप बड़ी आसानी से मजोरडा बीच तक पहुंच सकते हैं।

अन्य जानकारियां : 

मजोरडा बीच से जुड़ी या फिर अन्य कई जानकारियां, और यहां तक कि मजोरडा बीच के साथ गोवा से जुड़ी अन्य जानकारी भी विस्तार से जानने के लिए आप हमारे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। और यहां तक कि मजोरडा बीच के साथ पूरे गोवा की जानकारी भी हमने आपके सन्मुख वीडियो के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। आप उन वीडियो को भी अवश्य देख लीजिएगा और साथ ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारे युटुब चैनल को Subscribe भी कर लीजिएगा जिससे कि समय-समय पर हम जब भी वीडियो डाले तो आपको नोटिफिकेशन मिल सकें


Goa Majorda Beach, Full Video


मजोरडा बीच लोकेशन - Goa Majorda Beach, Location


Post a Comment

Comments

और नया पुराने