Amul Shetkar
गोवा, बटरफ्लाई बीच गोवा – घूमने की संपूर्ण जानकारी
Goa, Butterfly Beach Goa & Secret Beach In Goa - Information In Hindi
यह बटरफ्लाई बीच गोवा ( Butterfly Beach ) गोवा के कानाकोना (Canacona) क्षेत्र में पालोलेम बीच के दक्षिण गोवा ( South Goa ) में स्थित एक खूबसूरत और आकर्षक समुद्र तट हैं। और इस समुद्र तट को Secret Beach के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप किसी शांत वातावरण और एकांत जगह पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं। तो यह समुद्र तट आपके लिए एकदम सटीक और मन को मोह लेने वाला है। और इससे अच्छा और शानदार जगह आपको शायद ही कही मिले। क्यों की इस समुद्र तट की प्रकृतिक संपदा और तीनो और फैले हुए पहाड़ इस समुद्र तट की सुंदरता को और भी खूबसूरत बनाता है। 
Butterfly Beach को आप Video के माध्यम से भी देख सकते हैं।
World Most International Youtuber 👇
और इस समुद्र तट को Butterfly Beach इस लिए भी कहा जाता है। क्यों की इस समुद्र तट का भौगोलिक और प्राकृतिक पहाड़ Butterfly के आकर का दिखाई पड़ता हैं। और यहीं कारण हैं। की इस समुद्र तट को Butterfly Beach कहा जाता हैं। और साथ ही इसे Secret Beach भी कहा जाता हैं। क्यों की यह समुद्र तट घने जंगलों और पहाड़ों में से जाता हैं। और यहां पर जाने का रास्ता भी बडा दुर्गम भरा है। और इसी लिए इस समुद्र तट को Secreat Beach भी कहा जाता हैं। 
बटरफ्लाई समुद्र तट की क्या है। अद्भुत विशेषताएं
Butterfly Beach का अर्थ हिंदी में निकाले तो आप इसे "तितली बीच" भी कह सकते हैं। इस बीच को Butterfly Beach कहने के पिछे का कारण यह भी हैं। की इस समुद्र तट के आस पास के पहाडो की प्राकृतिक बनावट एक तितली की आकार के समान दिखाई देती हैं। और साथ ही इस पहाड़ के आस पास विभिन्न प्रकार की तितलियों की प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। और इस समुद्र तट के सूर्योदय और सूर्यास्त की बात करे तो अद्भुत आकर्षक और अकल्पनीय दृश्य देखने को मिलता हैं। और जब भी आप इस बटरफ्लाई समुद्र तट पर आए तो हनीमून बीच ( Honeymoon Beach ) पर जाना ना भूले जोकि Buttrfly Beach से कुछ ही दूरी पर स्थित है। Honeymoom Beach, 

आपकी अधिक जानकारी के लिए बताए तो बटरफ्लाई समुद्र तट ( Butterfly Beach ) तक कोई भी गाड़ी वाहन नहीं पहुंच सकती, आपको पैदल यात्रा से ही समुद्र तट तक पहुंचना होता है। यहां पर एक दिशा में समुद्र तट हैं। तो वहीं दुसरी दिशा में घने जंगल भरे पहाड़ के कारण ऊपरी दिशा से यहां का दृश्य अद्भुत और अकल्पनीय लगता है। बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) तक आप निजी वहन से नहीं पहुंच सकते आपको यहां तक पहुंचने के लिए बगल वाली बीच पलोलेम समुद्र तट ( Palolem Beach ) और आगोंडा समुद्र तट ( Agonda Beach ) से नाव के माध्यम से भी बडी असानिसे पहुंच सकते हैं। 

बटरफ्लाई बीच पर देखें डॉल्फिन ( Dolphin ) 
जाब आप पालोलेम बीच ( Palolem Beach ) और अगोंडा बीच ( Agonda Beach ) पर से किसी नाव के माध्यम से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर जाते हैं। तो उस समय अचानक ही आपको डॉल्फिन ( Dolphin ) के भी दर्शन हो जाते हैं। और यह डॉल्फिन ( Dolphin ) ज्यादातर सूर्योदय के समय देखे जाते हैं। और साथ ही छोटी बडी मछलियां भी देखी जाति हैं। और यहां तक कि आप नाव में बैठे हुए इसी समुद्र तट के चारों दिशाओं के पैड पौधो को और बड़े बड़े पहाड़ों के बिच कुछ बड़े पत्तरो को भी देख कर आप अपने मन को प्रसन्नचित्त कर सकते हैं। बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर आने वाले पर्यटकों की संख्या गोवा के अन्य समुद्र तटों के प्रतिपक्ष में कम है। 

बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर आप क्या गतिविधियां कर सकते हैं।
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर आपको करने ज्यैसी ऐसी बोहोत सारी जगह हे। जहां पर आप जा कर बोहोत कुछ कर सकतें हैं। ज्येसे की यदि आप फोटो खिंचानेके शौकीन हैं। तो यह समुद्र तट आपके लिए वरदान के स्वरुप होगा। और आज के समय देखा जाय तो हर एक व्यक्ती के पास Android Mobile Phone अवश्य होता है। और हर एक व्यक्ती Photo और Video बनाने के लिए शौकीन होता है। तो यह समुद्र तट उन व्यक्तियों के लिए वरदान के स्वरुप ही है। इस द्वीप के किनारे चलने वाली छोटी बड़ी नाव की सवारी कर आप अपने मन को मनोरंजित कर सकते हैं। इस समुद्र तट के किनारे जंगल के बीच में भी आप घूम फिर सकते हैं जहां पर आप बड़े-बड़े पत्थर और विभिन्न प्रकार की पंछियों की आवाजों के साथ परियावरण का आनन्द उठा सकते हैं। 

बटरफ्लाई बीच पर घूमने की Tips
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर जाने का सबसे बढ़िया माध्यम एक नाव ही है जिसके माध्यम से आप बटरफ्लाई बीच तक पहुंच सकते है। बटरफ्लाई बीच तक पहुंचने के पश्चात वही नाविक आपको वापीस आनेके बारे में भी पूछेंगे एक महत्वपूर्ण जानकारी : बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) एक एकांत और शांत द्वीप है। इसी लिए यदि आप बटरफ्लाई बीच पर जा रहे हैं। तो आप अपने साथ खाने पीने की वस्तुये और अन्य किसी भी प्रकार की भी वस्तुये साथ लेकर अवश्य जाएं। यह हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि बटरफ्लाई बीच पर आपको कोई भी रेस्टोरेंट और शैक और खाने पीने की वस्तुएं आपको नहीं मिलेगी
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर आप देर रात अंधेरे तक ना रुके यहीं आपके लिए शुभ रहेगा

बटरफ्लाई बीच पर रेस्टोरेंट ( Restorent )
यदि आप बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) के आस पास कोई भी होटल या रेस्टोरेंट ढूंढ रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि यह बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) के आस पास आपको कोई भी रिस्टोरेंट या होटल आपको नहीं मिलेगी। आपके लिए यही शुभ होगा की Palolem या फिर Agonda समुद्र तट पर आप होटल या फिर रेस्टोटेंट पकड़ ले यहीं आपके लिए शुभ होगा। 

बटरफ्लाई बीच पर घूमने की एंट्री Fees
यदि आप बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर घूमने की एंट्री फि ( Entre Fee ) जानना चाहते हैं। तो यहां पर आपको बतादे की बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर घूमने की कोई भी Entre Fee नही लगाती हैं। यह बिल्कुल Free हैं। यहां पर आप घूमो फिरो जो कुछ भी करना है करो बिल्कुल Free हैं। परंतु पर्यावरण को शुद्ध रखना अत्यंत आवश्यक है। जिसका हम सबको पालन करना है। 

बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर घूमने जाने का सबसे बढ़िया समय
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर घूमने जाने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर और मार्च महिने के बिच का मना जाता हैं। और ऐसे समय में हल्की हल्की गर्मी और हल्की हल्की सर्दी का मोसम भी होता है। 

बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर कैसे पहुंचें
यदि आप बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर जाने की योजना बना रहे हैं। तो आपको बता दें कि आप बस, ट्रेन, या फिर निजी वाहन के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। 
फ्लाइट ( Plain ) से बटरफ्लाई बीच कैसे पहुंचें
यदि आप बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर हवाई मार्ग से पहुंचना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि गोवा का एक शहर डाबोलिम, जिसे डाबोलिम एयरपोर्ट भी कहा जाता हैं। और यह एयरपोर्ट बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) से सबसे नजदीक है। और इसी एअरपोर्ट से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) की दूरी लघभग 61 किलोमिटर की है। और सबसे बड़ी बात है कि एयरपोर्ट से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) तक जाने के लिए आपको यहां पर हर प्रकार के वाहन की सुविधाएं भी मिल सकती हैं। जैसे कि आपको घूमने के लिए भी रेंट की बाइक Butterfly Beach पर आसानी से हर जगह पर अवेलेबल रहती है। परंतु आपके पास कोई आईडी रहनी परम आवश्यकता है।

ट्रेन ( Train ) के माध्यम से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) कैसे पहुंचें
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर जाने के लिए ट्रेन भी एक बहुत ही अच्छा माध्यम हो सकता है। आपको बता दें कि (Vasco da Gama Railway Station) है। और यहां से ( Canacona Railway Station ) की दूरी लगभग (64 किलोमीटर) की है। और यहीं से आप एक टैक्सी या यहां कोई निजी वाहन Book कराके बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) तक बडी आसानी से पहुंच सकते हैं। 

सड़क मार्ग से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) तक कैसे पहुंचे
यदि आप सड़क मार्ग से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर जाते हैं। तो आप यह मान कर चलो कि आपने पूरा साउथ गोवा ही घूम लिया, और सड़क मार्ग से जाने का आपको यह भी फायदा है कि साउथ गोवा के पूरे प्राकृतिक पर्यावरण को भी देख सकते हैं। परंतु बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) के नजदीक कोई भी बस स्टैंड नहीं है। परंतु बटरफ्लाई बीच  से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) तक पहुंच सकते हैं।
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) पर नाव ( Ship ) से कैसे पहुंचे
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) की एक महत्त्वपूर्ण जानकारी आपको बता दे की यहां पर आप बस, ट्रेन, या फिर बाईक के माध्यम से यहां नही पहुंच सकते। क्यों की यह समुद्र तट घने जंगलों से घिरा हुआ है। और यहीं कारण है की आप Palolem या Agonda समुद्र तट के माध्यम से ही बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) तक पहुंच सकते हैं। और यहां तक पहुंचें ने के लिए एक नाव की सवारी करनी होगी और इसके लिए आपको केवल मात्र आपको 1000 रूपये से लेकर 1200 रूपये तक की लागत देनी होगी। आप बटरफ्लाई बीच की यात्रा मानसून के मौसम में न करे क्योंकि इस दौरान यहां नौका बिहार संभव नही हो पाता हैं।

अन्य जानकारियां : 
बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) से जुड़ी या फिर अन्य कई जानकारियां, और यहां तक कि बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) के साथ गोवा से जुड़ी अन्य जानकारी भी विस्तार से जानने के लिए आप हमारे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। और यहां तक कि बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) के साथ पूरे गोवा की जानकारी भी हमने आपके सन्मुख वीडियो के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। आप उन वीडियो को भी अवश्य देख लीजिएगा और साथ ही अन्य जानकारी के लिए आप हमारे युटुब चैनल को Subscribe भी कर लीजिएगा जिससे कि समय-समय पर हम जब भी वीडियो डाले तो आपको नोटिफिकेशन मिल सकें


बटरफ्लाई बीच ( Butterfly Beach ) - Location

Post a Comment

Comments

और नया पुराने