गोवा कैंडोलिम बीच - घूमने की सम्पूर्ण जानकारी, Goa Candolim Beach

Candolim Beach Goa Guide In English - कैंडोलिम बीच गोवा के अन्य खूबसूरत और शांत वातावरण वाले समुद्र तटों में से एक है। कैंडोलिम बीच पर भारत के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या हर साल भारी भीड़ को देखा जा सकता है। यह समुद्र तट गोवा के पणजी शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और कैंडोलिम बीच पर जाने के लिए यहां पर आपको हर प्रकार वाहन की सुविधाएं उपलब्ध मिलेगी, विशेष रूप से हनीमून मनाने वालों के लिए गोवा के अन्य समुद्र तटों की तरह यह समुद्र तट पर्यटकों के लिए शानदार और मजेदार है। कैंडोलिम बीच का दृश्य गोवा के अन्य समुद्र तटों जैसा है। जो हर साल यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

Related Most Popular Video:-

कैंडोलिम बीच पर देशी विदेशी पर्यटक - कैंडोलिम बीच पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध होने के कारण देशी विदेशी पर्यटकों की भारी संख्या यहां पर देखी जा सकती है। सफेद रेत होने के कारण इस समुद्र तट की सुंदरता और भी बढ़ती है। कैंडोलिम बीच पर देखें जाने वाले Blue Scrub Dunes के टीले बड़ी संख्या में मौजूद है। जो यहां आने वाले पर्यटकों में आकर्षित और लोकप्रिय है। और साथ में इसी तट पर अटका हुआ रिवर प्रिंसेस नाम का एक जहाज भी आकर्षण का स्थल बना हुआ है। मछली पकड़ने वाली नाव के साथ समुद्र के बीचो-बीच यहां आने वाले पर्यटकों को घुमाने वाले नाव भी बड़ी संख्या में इस समुद्र तट पर देखा जा सकता है। इस समुद्र तट का पानी नमकीन है और और यही कारण है कि ईसि पानी का नमक भी बनाया जाता है। कैंडोलिम समुद्र तट की ओर भी रोमांचित कर देने वाली बातें है जो हम आगे जानने वाले हैं।

कैंडोलिम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं - देशी विदेशी पर्यटक कैंडोलिम बीच का सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए भारी संख्या पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। कैंडोलिम बीच के आसपास आयुर्वेदिक गतिविधियां भी देखी जा सकती है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल भी होते हैं। जो यहां पर आने वाली तेज हवा के कारण त्वचा, शरीर, माइग्रेन और पीठ दर्द के लिए बड़ा लाभकारी है। कैंडोलिम बीच पर भारतीय योगा केंद्र को भी देखा जा सकता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं। जो यहां पर आपको सिखाया जाता है कि अपने शरीर और मन मस्तिष्क को कैसे स्वस्थ रखा जाए. जिसमें सप्ताह और महीने की कक्षाएं उपलब्ध होती हैं।

कैंडोलिम बीच पर स्पोर्ट्स की गतिविधियां जो यहां आने वाले पर्यटको को भी मजेदार बनाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स की गतिविधियां होती है और बड़ी संख्या में पर्यटक इसमें सम्मिलित भी होते हैं। कैंडोलिम बीच पर नाइटलाइफ भी बड़ा मजेदार होता है। जो यहां लगे रेस्टोरेंट के माध्यम से रात के समय टेबल पर कैंडल लाइट्स जलाई जाती है। जिससे कि रात के समय समुद्र तट पर घूमने का मजा और भी बढ़ता है। और शिरो नाइटक्लब जैसी जगहों का भ्रमण भी आप कर सकते हैं।

कैंडोलिम बीच पर खरीदारी - कैंडोलिम बीच पर पर्यटक खरीदारी भी कर सकते हैं। जो आमतौर पर पर्यटक यहांपर खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। और अपने मन के अनुसार विभिन्न प्रकार की खरीदारी कर सकते हैं। जहां आपको खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के निर्मित किए हुए धातु के आभूषण, कृत्रिम रंगीन पत्थर, लकड़ी के और विभिन्न प्रकार के धातु की कलाकृतियां और साथ में रंगीन डिजाइन वाली कॉस्ट्यूम्स बैग्स के साथ अन्य प्रकार की भी आप खरीदारी कर सकते हैं। जो सामान्य प्रकार से आप वहां पर देख सकते हैं। साथ में कुछ प्रसिद्ध रेस्टोरेंट भी यहां पर उपस्थित देख सकते हैं।

कैंडोलिम बीच पर घूमने की एंट्री फीस - कैंडोलिम बीच पर घूमने कि आप इच्छा रखे हैं। तो आपको बता दें कि यहां घूमने की कोई भी एंट्री फ्री नहीं लगती यह बिल्कुल फ्री उपलब्ध है। जहां पर आप घूम फिर सकते हैं। और समुद्र तट का मजा भी उठा सकते हैं।

कैंडोलिम बीच पर स्पोर्ट्स की गतिविधियां - कैंडोलिम बीच पर घूमने के साथ स्पोर्ट्स की गतिविधियां भी कर सकते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में देश और विदेशी पर्यटक सम्मिलित होते हैं। और स्पोर्ट्स की गतिविधियों का मजा उठाते हैं, जिसमें पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, बानाना राइड्स, सर्फिंग, पैराग्लाइडिंग, बंप राइड्स, कैटमरन सेलिंग, भी शामिल है

कैंडोलिम बीच के नजदीक होटल - कैंडोलिम बीच के आसपास आपको कम कीमत से लेकर के ज्यादा कीमत के होटल और रेस्टोरेंट की सुविधाएं आप पा सकते हैं। जिसके माध्यम से आप अपने हिसाब से होटल या रेस्टोरेंट का चयन कर सकते हैं।

कैंडोलिम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - कैंडोलिम बीच पर अक्टूबर से मार्च मोहने के आसपास का समय अति उत्तम रहता है। क्योंकि इस समय के दौरान मौसम भी बहुत ही बढ़िया रहता है। जिसके कारण आपको घूमने के समय कोई दिक्कत उत्पन्न नहीं होती.

कैंडोलिम बीच कैसे पहुंचे - कैंडोलिम बीच पर्यटन स्थल समुद्र तट पर जाने कि यदि आप योजना बना रहे हैं। तो आप, बस, ट्रेन, फ्लाइट या अपनी निजी वाहन के माध्यम से भी बड़ी आसानी से वहां तक पहुंच सकते हैं। जहां पर आपको किराए की बाइक्स, कार भी बड़ी आसानी से उपलब्ध मिलेगी

Candolim Beach Location:-

Post a Comment

Comments

और नया पुराने