Amul Shetkar

उत्तराखंड में आकर्षक 14 घूमने के पर्यटन स्थल जानिए – Uttarakhand Tourism Destination

भारत के उत्तरीय राज्यों में से एक उत्तराखंड। जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता हैं। और यह राज्य भारत के साथ पूरे विश्व भर में प्रचलित होने के कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत दृश्य जो यहां आने वाले पर्यटकों के हृदय को विदीर्ण कर देने वाले स्थान जहां पर घूमने के सिवा आप छुट्टियों का कुछ समय भी व्यतीत कर सकते हैं। भारत का यह उत्तराखंड राज्य उत्तरीय क्षेत्र में होने के कारण यह भौगोलिक दृष्टि से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जो सुंदर अद्भुत दृश्य और हरे-भरे ऊंचे ऊंचे पहाड़ी और सुबह के समय सूर्य देवता की किरणों से चमकता हुआ इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता हैं। उत्तराखंड राज्य गढ़वाल, कुमाऊं और गैरसैण मंडल में विभाजित है। और यहां की राजधानी देहरादून के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड की भूमि पर न केवल हिमालय की मन को मोह देने वाली सुंदरता देखी जा सकती है, बल्कि विभिन्न प्रकार की अनगिनत लोकप्रिय सांस्कृतिक सभ्यता की झलक भी देखने का अवसर प्राप्त होता है। 

Related Video:-

World Most Popular International Youtuber 👇

उत्तराखण्ड राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का विवरण किया जाय तो इस राज्य के अधिकतर स्थान पहाड़ी वाले क्षेत्रों में देखें जा सकते हैं। जिस कारणवर्ष इस राज्य में हिल स्टेशन का अधिक प्रभाव देखा जा सकता है। जो यहा आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभव की अनुभूति कराता है। और इन्हीं उत्तराखंड की अद्भुत दृश्यमई सुंदरता को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर हर साल घूमने आते है। देवभूमि होने के कारण उत्तराखंड राज्य में धार्मिक स्थलों का अधिक प्रभाव देखा जा सकता है। जहां पर पौराणिक काल से स्थापित अनगिनत मंदिर देखने का अवसर प्राप्त होता हैं। जिसमें से हरिद्वार, ऋषिकेश प्रमुख हैं। और इन्हीं धार्मिक स्थलों में पर्यटओ की संख्या अधिकतम देखि जा सकती हैं। 

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार उत्तराखंड राज्य में चार धाम भी बसे हुए हैं। जहां पर लोग बड़ी संख्या में चार धाम की यात्रा के दर्शन के लिए आते है। और वह इन नामों से जाने जाते हैं। जैसे कि बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ। हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार यह चार धाम हिंदुओ के लिए अति पवित्र माने गए हैं। इन दर्शनीय स्थलों के सिवा यहां की सौंदर्यता से भरी हुई कुछ लोकप्रिय स्थान और यहां पर आने वाले हर किसी पर्यटक को आकर्षित करने वाला हया का अविस्मरणीय मौसम और मन को प्रफुल्लित करने वाली यहां की, पहाड़िया, नदिया, झरने, वादिया, और विभिन्न प्रकार के ताल, पहाड़ों पर! की जाने वाली विभिन्न प्रकार की मनोरंजन गतिविधियों के कारण! पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला! पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। और यहां की पहाड़ियों पर सर्दियों में गिरने वाली फूलों जैसी बर्फबारी को कौन भूल सकता है जो स्वर्ग की अनुभूति कराता है। तो चलिए मित्रों जानते हैं। उत्तराखंड राज्य की कुछ लोकप्रिय और अद्भुत दृश्यवाले 16 स्थानों के बारे में! जानते हैं।

1. उत्तराखण्ड! चमोली - Uttrakhand, Chamoli in Hindi

उत्तराखंड राज्य का चमोली स्थान पर्यटकों के बीच लोकप्रिय और पूरे विश्व भर में प्रचलित होने के कारण यह हर साल सर्दियों के समय बर्फबारी का और सुबह के समय उगते हुए सूर्य का अद्भुत और सुनहरा दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर उपस्थित रहते हैं। सांस्कृतिक विरासत वाले स्थान यहां पर देखे जा सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण स्थान जैसे कि बद्रीनाथ नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और गोपेश्वर चमोली के यह स्थान अत्यंत ही प्रसिद्ध है।

2. उत्तराखण्ड! औली - Uttrakhand Auli in Hindi

अगर आप में से कोई भी प्रत्यक्ष रूप से ! बर्फबारी का आनंद लेने के इच्छुक है तो एक बार उत्तराखंड की ! औली वाले स्थान पर आपको अवश्य जाना चाहिए जो यहां आने वाले हर एक पर्यटक को मंत्रमुक्त कर देता है। और इसी कारणवर्ष पूरे विश्व भर में लोकप्रिय और प्रचलित होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर हर साल बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए ! इस स्थान पर अवश्य आते हैं। यह स्थान विभिन्न प्रकार के खेलकूद वाले गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। जैसे की स्कीइंग डेस्टिनेशन और विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज करते हुए यहां पर पर्यटकों को देखा जा सकता है। इस स्थान पर आप आर्टिफिशियल झील और साथ में प्राकृतिक वाले अनगिनत झील को भी आप बड़ी आसानी से देख सकते हैं। और साथ में त्रिशूल छोटी और रोपवे का भी आनंद ले सकते हैं।

3. उत्तराखण्ड! चोपटा - Uttrakhand Chopta in Hindi

उत्तरी भारत के अन्य कई प्रसिद्ध स्थानों में से एक है चोपटा स्थान. इस स्थान की बर्फबारी का अद्भुत दृश्य देखने के लिए पूरे भारतवर्ष के पर्यटक यहां पर उपस्थित रहते हैं। अधिकतर पर्यटक सर्दियों के समय ही इस स्थान पर अवश्य जाते हैं। सर्दियों के समय इस स्थान की हरे रंग वाली हरियाली और ऊंचे ऊंचे पहाड़ का प्रत्यक्षीकरण और साथ में इस स्थान के दृश्य को देखने के पश्चात ऐसा प्रतीत होना स्वाभाविक है की इसे धरती का दूसरा स्वर्ग भी कहा जा सकता है। अध्यात्म से जुड़े मंदिरों के दर्शन भी किए जा सकते हैं। जैसे कि यहां पर स्थापित ! प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से कार्तिक स्वामी मंदिर ! कोटेश्वर मंदिर ! चंद्रशिला ट्रेक और देवरिया ताल यहां पर लोकप्रिय है। प्राकृतिक के द्वारा बने हुए यहां पर स्थापित रिजॉर्ट और होटल भी उपस्थित है जो किसी लग्जरी से कम नहीं है। 

4. उत्तराखण्ड! रानीखेत - Uttrakhand Ranikhet in Hindi

सुखद मौसम और सुखद अध्यात्म से जुड़े स्थानीय दर्शनीय स्थलों, जैसे की झूला देवी मंदिर यात्रा के लिए और साथ में विभिन्न प्रकार के खेलकूद वाले गतिविधियां जैसे की पैराग्लाइडिंग और आसपास होने वाले अद्भुत और शांत वातावरण के लिए यह स्थान उचित है। सेब और विभिन्न प्रकार के फल बगीचों के लिए भी यह स्थान प्रसिद्ध हैं। ट्रेकिंग और एडवेंचरस के लिए भी यह स्थान प्रसिद्ध हैं। और भारत के कई प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक जाना जाता हैं उत्तराखंड में स्थित अल्मोड़ा जिले का हिल स्टेशन जो प्राकृतिक और नैसर्गिक संपदाओं से भरा हुआ हैं। 

5. उत्तराखण्ड! नैनीताल – Uttrakhand, Nainital

सर्वप्रथम नैनीताल। माता नैना देवी के नाम से पूरे भारतवर्ष भर में प्रचलित है। नैनीताल उत्तराखंड राज्य के देहरादून से लगभग 279 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। नैनीताल को उत्तराखंड राज्य के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। फूलों से ढके हुए बर्फीले पहाड़, नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण होने के कारण पर्यटकों की संख्या हर साल यहां पर अधिकतम देखी जा सकती है। 

जाने नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, नैना देवी, राजभवन, भीमताल, हनुमान गढ़ी, नैनीताल की खूबसूरत झील, इको गुफ़ा पार्क, स्नो न्यू प्वाइंट, नैनीताल चिड़ियाघर, मॉल रोड, टिफिन टॉप, पंगूट, नैनीताल एडवेंचर और विभिन्न प्रकार के एक्टिविटीज के लिए भी यह स्थान प्रसिद्ध है।

6. उत्तराखण्ड! उत्तराखंड का उत्तरकाशी - Uttrakhand Uttarkashi in Hindi

उत्तराखंड में स्थित उत्तरकाशी हिंदू धर्म के लिए अति पवित्र माना गया है। और इसका उल्लेख कई ग्रंथों पुराणों और कथाओं में विस्तृत विवरण देखने को मिलता है। उत्तरकाशी शहर प्राकृतिक और नैसर्गिक संपदाओं से घिरा हुआ है। उत्तरकाशी का वातावरण अति सुखदायक और देवभूमि होने के कारण इसे आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी देखा जाता है। इसकी महत्वता इस प्रकार है कि इसे यमुनोत्री और गंगोत्री तीर्थ यात्रा प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा जाता है। सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों और सुंदर दृश्य वाले घाटिया और तालाब और साथ में झरने मानो इस स्थान को स्वर्ग जैसा बनता है।

7. उत्तराखण्ड! केदारनाथ – Uttrakhand Kedarnath Mandir Uttrakhand In Hindi

उत्तराखंड राज्य में बने केदारनाथ मंदिर का उल्लेख कई हिंदू धर्म ग्रंथो और पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार केदारनाथ मंदिर निर्माण पांडवों द्वारा बनवाया गया था। तत्पश्चात प्राचीन काल में निर्मित इस मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा बनवाया गया था। जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक देवा दी देव महादेव भगवान शिव जी को समर्पित है। दीपावली महापर्व के दूसरे दिन शीतलहर शुरू हो जाती है। जिसके कारण केदारनाथ मंदिर (kedarnath mandir) के पुजारी द्वार भक्तों के लिए 6 महीने तक बंद किए जाते हैं। 6 महा समाप्त होने के पश्चात केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के द्वार भक्तों के लिए खोले जाते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार केदारनाथ मंदिर दर्शनीय स्थल जाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

8. उत्तराखण्ड! देहरादून और मसूरी - Uttrakhand Dehradun and Mussoorie in Hindi

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और मसूरी अन्य खूबसूरत स्थलों में से एक माना जाता है। हिमालय की तलहटी में बसे होने के कारण यहां के हरे-भरे पेड़ और विभिन्न प्रकार के नैसर्गिक सौंदर्य, सर्द मौसम, बढ़िया भोजन, मजेदार मौसम, जलवायु, और विभिन्न प्रकार के ताल और झील परिदृश्य के लिए भी जाना जाता है। देहरादून और मसूरी में दिसंबर ! सर्दी का मौसम आरंभ होता है। जनवरी आते-आते सारे स्थान बर्फ से ढके हुए रहते हैं। उस क्षण यहां का मौसम अति शोभनीय और अद्भुत दृश्य! जो यहां आने वाले हर एक पर्यटक को आकर्षित करता है। 

देहरादून में बर्फबारी के समय विभिन्न प्रकार के एडवेंचर्स एक्टिविटीज और अन्य विभिन्न प्रकार की खेलकूद! जैसे कि पैराग्लाइडिंग ट्रैकिंग और हैकिंग इस प्रकार की गतिविधियां आप वहां पर कर सकते हैं। देहरादून डेस्टिनेशन! इस स्थान पर आप फुल ऑन स्नोफॉल वाली मस्ती भी कर सकते हैं। उत्तराखंड के अन्य स्थान की तरह देहरादून का वातावरण आपको स्वर्ग की अनुभूति कराता है। 

9. उत्तराखण्ड! ऋषिकेश – Uttrakhand, Rishikesh Dharmik Sthal

ऋषिकेश भी हरिद्वार की तरह हिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लेखित है। अतः इस स्थान पर भी हरिद्वार के भांति! भव्य मंदिर और आश्रम भी देखे जा सकते हैं। ऋषिकेश आध्यात्म से जुड़े प्राचीनतम में से एक माना जाता है। और इसी कारणवर्ष पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऋषिकेश को ! प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों की तपोस्थली भी कहा जाता हैं। योग और आध्यात्मिक का संबंध होने के कारण इस नगरी को प्राचीनतम में से कहा जाता है। ऋषिकेश में योग शिक्षा वाले आश्रम भी उपलब्ध है जहां पर बड़ी संख्या में लोग योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेते हैं। 

ऋषिकेश में अध्यात्म और पर्यटन स्थल

योग और अध्यात्म के अतिरिक्त ऋषिकेश में अनगिनत पर्वतमालाएं और नैसर्गिक संपदाओं से भरे हुए ऊंचे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मनोरंजन और खेलकूदवाली गतिविधिया भी आप कर सकते हैं। जैसे कि, ऋषिकेश की पर्वतीय वादियों में ट्रेकिंग, जिप लाइनिंग, वंजी जंपिंग, नौका विहार का भी अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नील कंठ महादेव मंदिर, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, परमार्थ निकेतन, ऋषिकुण्ड इन सभी दर्शनीय स्थान का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

10. उत्तराखण्ड! बिनसार - Uttrakhand Binsar in Hindi

उत्तराखंड में स्थित बिनसार अधिक बर्फबारी और आकर्षक स्थान के लिए और उत्तराखंड के अन्य प्रसिद्ध स्थानों में से एक जाना जाता हैं। एडवेंचर्स और ट्रैकिंग और अन्य विभिन्न प्रकार के खेलकूद जैसी गतिविधियां आप कर सकते हैं। यहां पर देखें जाने वाले आकर्षक झील, आकर्षक घाटियाँ, अद्भुत दृश्य वाले पहाड़िया यहां आने वाले पर्यटकों को भावविभोर कर देता हैं। और इसके अतिरिक्त बिनसार वन्यजीव अभयारण्य यहां का लोकप्रिय स्थान है। सर्दियों के समय लोग यहां पर बिनेश्वर महादेव मंदिर और परियादेव पाषाण में दर्शनीय स्थल के लिए आते है। 

11. उत्तराखण्ड! बद्रीनाथ धाम – Uttrakhand, Badrinath Dham

बद्रीनाथ धाम! पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ! बद्रीनाथ धाम का ! उल्लेख कई वेदों और पुराणों में वर्णित हैं। और बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। जिसे चार धाम के नाम से जाना जाता है। बद्रीनाथ धाम भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित होने के कारण हर साल श्रद्धालु इसी मंदिर के दर्शनीय स्थल पर आते हैं। इन्हीं चार धामों की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य जी ने कराई थी। जो मुख्यता यह चार धाम भारत के बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम और पुरी के नाम से जानें जाते हैं। हिंदूओ के लिए यह चार धाम सर्वश्रेष्ठ माने गए है। बद्रीनाथ धाम अलकनंदा नदी के तट पर स्थित होने के कारण इसी बद्रीनाथ शहर के आसपास अत्यंत ही शांतिपूर्ण और सुखद जीवन की अनुभूति कराता है। जिसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। भगवान श्री हरि विष्णु इसी बद्रीनाथ धाम के रूप में विराजमान है। अप्रैल से नवंबर माह के आसपास 6 महीने आयोजित की जाने वाली बद्रीनाथ धाम की यात्रा में हर साल श्रद्धालु अधिक संख्या में आते है। 

बद्रीनाथ धाम के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के नैसर्गिक संबंधित झील और अद्भुत दृश्य वालि वादियां झील और मन को प्रसन्नचित करने वाले बर्फबारी का अद्भुत दृश्यमई यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

12. उत्तराखण्ड! हरिद्वार – Uttrakhand, Haridwar In Hindi

हरिद्वार ! हरिद्वार को देवभूमि भी कहा जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथो के अनुसार हरिद्वार का उल्लेख कई पौराणिक ग्रंथों में पाया गया है। हरिद्वार का अर्थ होता है नारायण भगवान विष्णु का द्वार! यानी कि भगवान को प्राप्त करने का स्थान। हरिद्वार को धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। जो उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में प्रसिद्ध गंगा नदी के तट पर स्थित है। हरिद्वार में हिंदू धर्म संबंधित कई मंदिर और आश्रमो को भी देखा जा सकता है। हरीद्वार में हिंदू धर्म से जुड़े कई तीर्थ स्थल भी स्थापित है जो लाखों की संख्या में हर साल यहां पर लोग आते हैं। हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेले में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहते हैं।  

हरिद्वार में घूमने के स्थान 

हरिद्वार को धार्मिक स्थलों के साथ अद्भुत दृश्य और अकल्पनीय स्थान में से एक जाना जाता है। जो उत्तराखंड के साथ पूरे भारत वर्ष भर में प्रसिद्ध है। हिमालय के प्रभाव के कारण हरिद्वार में भी ऊंचे ऊंचे अद्भुत दृश्य वाले पहाड़ों को देखा जा सकता है। और सुबह के समय सूर्य देवता की किरणें इस स्थान को अभूतपूर्व और अकल्पनीय दर्शाता है। हरिद्वार में आकर्षित झील और ताल को भी देखा जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य स्थान की प्रचलित है! जैसे की, मनसा देवी मंदिर हरिद्वार, भारत माता मंदिर हरिद्वार, ब्रह्म कुण्ड हरिद्वार, माया देवी मंदिर हरिद्वार, हर की पौड़ी, नील धारा हरिद्वार, झिलमिल कंजर्वेशन रिजर्व, सप्त ऋषि आश्रम, शांति कुंज हरिद्वार, चंडी मंदिर, चिल्ला वन्य जीव अभयारण्य, क्रिस्टल वर्ल्ड, पारद शिवलिंग हरिद्वार

13. उत्तराखण्ड! धनोल्टी - Uttrakhand, Dhanaulti in Hindi

उत्तराखंड राज्य की धनोल्टी भारत की राष्ट्रीय राजधानी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। और समुद्र तल से 2, 286 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण हिमालय के ऊंचे ऊंचे अद्भुत दृश्य वाली पहाड़िया पर्यटकों को आकर्षित करता है। हिमालय की कुछ ही दूरी पर स्थित होने के कारण धनोल्टी शहर में होनेवाली बर्फबारी और हिल स्टेशन यहां आनेवाले पर्यटकों को प्रसन्नचित कराता है। उत्तराखंड के अन्य स्थान की तरह देहरादून का वातावरण आपको स्वर्ग की अनुभूति कराता है। 

Post a Comment

Comments

और नया पुराने