थाईलैंड, के 10 सर्वश्रेष्ठ द्वीप जिन्हें आज तक आपने कभी नहीं देखा होगा, घूमने की जानकारी

समुद्र तटों के रूप में जाना जाता है। और इस समुद्र तट का माहौल और वातावरण थाईलैंड के अन्य समुद्र तट से मिलता जुलता है। इस समुद्र तट के आसपास अनगिनत होटल और रेस्टोरेंट के साथ दुकाने और क्लब के सिवा जैसे ही आप समुद्र तट के रेत पर अपना पैर रखते हैं। तो नरम सफेद रेत, विस्तृत समुद्र तट, और गर्म पानी के साथ साथ अपनी पैदल दूरी समाप्त करते हैं। तो हर किसी का मन इन सौंदर्यभरी वातावरण में घुल मिल जाता है।

Related Video: Word Most Popular International Youtuber 👇

पटोंग बीच फुकेत द्वीप पर वॉटर स्पोर्ट्स भी उपलब्ध है। जैसे कि पैराग्लाइडिंग, जेट स्की, वाटर सर्फिंग, बनाना बोट, आदि सहित इस प्रकार के खेल, पटोंग बीच पर उपलब्ध है। इस समुद्र तट की विशेषता इस प्रकार की है। की विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में यहां की प्राकृतिक सौंदर्यभरी वातावरण में खो जाते हैं। यहां की नाइटलाइफ भी बड़ी मजेदार और अद्भुत होती है

२. रेली बीच, क्राबी 

थाईलैंड का रेली बीच, क्राबी

रेली बीच, थाईलैंड के अन्य खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। और इसकी विशेषता, इस प्रकार है कि थाईलैंड के क्राबी और एओ नांग शहरों के बीचों बीच स्थित है। और सुरम्य अद्वितीय प्रायद्वीप है। यहां के बड़े-बड़े विशाल चुना पथरीले उबड़ खाबड़ चट्टानों के कारण केवल नाव के द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। जोकि पर्वतारोहियों के लिए अधिक लोकप्रिय माना जाता है। और यह समुद्र तट बेहद ही आकर्षक और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है

विशाल चट्टानों के बीचो-बीच, अनगिनत छोटे द्वीप, और साफ नीले पानी का आकर्षक दृश्य रेली समुद्र तट की सौंदर्य परिभाषित करता है। यहां पर मुख्य रूप से पर्यटक विश्राम करने के साथ‌ वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद लेते हैं। जैसे कि पैराग्लाइडिंग स्नोर्किलिंग तैराकी और अन्य विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स गतिविधियों का आकर्षण केंद्र है। इसी कारण वर्ष हर साल यहां पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखा जा सकता है

3. माया बे बीच, कोह फी फी ले

माया बे बीच, की खूबसूरती थाईलैंड के साथ पूरी विश्व भर में प्रचलित है। वैसे थाईलैंड के समुद्र तट दुनिया से परे समुद्र के बीचो-बीच विशाल चट्टानों से घिरा हुआ ऊंचे और छोटे बड़े पत्थरों से गिरा हुआ समुद्र तट देखने को मिलता है। जिसे दुनिया के बाकी समुद्र तटों से अलग ही और आकर्षित बनाता है।

फिल्म “द बीच” पर बनी फिल्म के बाद समुद्र तट और भी प्रसिद्ध हो गया, और इसकी लोकप्रियता बढ़ती रही। और यहां का साफ पानी के साथ आपकी परछाई भी पानी के अंदर तक प्रज्वलित होती हुई दिखती है। यहां पर भी आप विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स की गतिविधियां कर सकते हैं। यहां पर एक ऐसा द्वीप का हिस्सा है जहा पर आपको आवास सुविधाओं की कमी के कारण केवल मात्र एक ही दिन यात्रा पर जाया जा सकता है, जो कोह फी फी ले के बगल में स्थित छोटा द्वीप है। 

४. हुआ हिन समुद्र तट, हुआ हिन

थाईलैंड का हुआ हिन समुद्र तट सबसे आकर्षित और सुलभ पारिवारिक पर्यटकों के लिए अनुकूल और पूरे थाईलैंड के साथ विश्व भर में प्रचलित है। जो अपनी अलग ही पहचान बनाता है। हुआ हिन जिला थाईलैंड की खाड़ी पर स्थित होने के कारण यहां का समुद्र तट गर्म है। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होती है। नीला और साफ उथला पानी होने के कारण इस समुद्र तट मौसम भी उच्च स्तर का रहता है। 

छुट्टियों के समय और भीड़भाड़ वाला स्थान होने के कारण यहां पर पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ती रहती है। यह समुद्र तट इसलिए भी प्रचलित है क्योंकि अपेक्षाकृत शांत स्थान होने के साथ टहलने की भी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां के थाईलैंड लोगों को केले की सवारी करना अत्यंत प्रिय है जो आमतौर आप यहां पर सवारी करते हुए दिखाई देते हैं। हुआ हिन, समुद्र तट पर आपको खाने पीने की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सफेद नर्म रेत और इसकी ठंडी हवा के साथ शांत वातावरण होने के कारण समुद्र तट की सुंदरता अद्भुत और अकल्पनीय प्रतीत होती है।

५. काटा समुद्र तट, फुकेत

थाईलैंड का काटा बीच पातोंग समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर स्थित शांत वातावरण वाला थाईलैंड का सबसे खूबसूरत और प्रचलित समुद्र तट है, जो अपनी चारों ओर से लहराते हुए ताड़ के पत्तों से घिरा हुआ है। सफेद रेत के साथ नीला सफेद और शांत गर्म पानी अद्भुत दृश्य से घिरा हुआ है। पातोंग समुद्र तट को भी आप यहां पर महसूस कर सकते हैं। जो कि कुछ ही दूरी पर स्थित है।

शांत और एकांत में स्थित रहने के कारण इस समुद्र तट पर आप कोई भी ऊंची इमारतें या फिर होटल, रेस्त्रां या फिर अन्य प्रकार की दुकानें भी नहीं देख सकते, क्योंकि यह समुद्र तट शांत स्थान पर स्थित है। परंतु आप यहां पर स्पोर्ट्स की गतिविधियां भी कर सकते हैं। जो हर साल पर्यटको कि संख्या बढ़ती रहती है।

६. लामाई समुद्र तट, समुई

थाईलैंड का लामाई बीच सीजन के अनुसार सामुई थाईलैंड के अन्य खूबसूरत समुद्र तट की तरह है। यह समुद्र तट शांत और विदेशी अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है। सामुई बीच के दक्षिणी पूर्वी तट की और स्थित है लामाई समुद्र तट, थाईलैंड के अन्य बड़े द्वीपों की तरह दूसरा बड़ा समुद्र तट है। इस समुद्र तट के बीचो बीच बड़े रेस्टोरेंट होटल्स संगीत की आवाज भी आपको सुनाई देगी, जो पार्टी प्रेमियों के लिए भी यह पसंदीदा स्थान है। 

क्लब होटल रेस्टोरेंट यहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित है। विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की सामग्री भी यहां पर उपलब्ध मिलती है संडे स्ट्रीट बाजार भी बड़ा प्रसिद्ध है इस समुद्र तट पर, जो यहां पर विभिन्न प्रकार के जुवेलरीस और कपड़ों की सामग्रियां भी उपलब्ध मिलेगी, यहां पर वाटर पार्क के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स की भी गतिविधियां कर सकते हैं।

७. सायरी समुद्र तट, कोह ताओ

थाईलैंड का सायरी बीच, थाईलैंड का सबसे खूबसूरत और आकर्षक समुद्र तटों के रूप में जाना जाता है। बेहद ही गहरा समुद्र तट होने के पश्चात भी पर्यटकों के बीच यह प्रसिद्ध और लोकप्रिय समुद्र तट बन गया है। छुट्टियों के समय विदेशी पर्यटकों की संख्या हर साल यहां पर बढ़ती रहती है। सामुई से कुछ ही दूरी पर स्थित एक हवाई अड्डा भी है। जहां से पर्यटक बड़ी आसानी से सायरी समुद्र तट, तक पहुंच जाती है। और यहां पर नाव की सवारी भी बड़ी प्रसिद्ध है।

थाईलैंड की अन्य समुद्र तटों की ही तरह अपेक्षाकृत यहां भी शांत वातावरण की अनुभूति होती है। हालांकि अन्य समुद्र तटों की तरह इस स्थान पर नाइटलाइफ और पार्टी के दृश्य और ऊंची बिल्डिंग इस स्थान पर कुछ कम की संख्या में है। आमतौर पर यह समुद्र तट गोताखोरि के लिए जाना जाता है।‌ जिसके चलते इस समुद्र तट पर अधिकांश युवाओं की भीड़ उपस्थित रहती है। 

८. व्हाइट सैंड समुद्र तट, कोह चांग

व्हाइट सैंड बीच, थाईलैंड का कोह चांग एक अद्वितीय और सौंदर्य से भरा हुआ एक द्वीप है। जो पश्चिमी छोर पर स्थित है। आमतौर पर इस स्थान पर नारियल के पेड़ और ताड़ के पत्ते बड़ी संख्या में उपस्थित है और इन पत्तों से घिरा हुआ यह व्हाइट सैंड समुद्र तट है। पर्यटको और परिवारों के बीच यह लोकप्रिय समुद्र तट है। यह स्थान पर्यटकों की गतिविधियों से भरा हुआ रहता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अद्भुत और अकल्पनीय उत्कृष्ट दृश्य देखने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित होते हैं। हालांकि दोपहर के समय समुद्र तट का पानी अधिक उपयुक्त होता है। और शाम के समय गर्म पानी तैरने के साथ तारों का दृश्य अद्भुत अलौकिक और अकल्पनीय प्रतीत होता है। सफेद और विशाल रेत वाला समुद्र तट की सुंदरता अविश्वसनीय रूप में दिखती है। 

९. हाद रिन समुद्र तट, कोह फा नगन

हाद रिन बीच, थाईलैंड के साथ पूरे विश्व में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ प्रसिद्ध मूल मुन पार्टियों के लिए जाना जाता है। सफेद रेतीला समुद्र तट और नीले रंग का पानी समुद्र तट और आकर्षित करता रहता है। जो हर साल पर्यटक इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता को देखने, खींचे चले आते हैं। दोपहर के समय इस समुद्र तट पर विश्राम करने के लिए अधिक उपयुक्त है। सूर्यास्त के समय गर्म पानी में तैरने के साथ तारों को देखने का मजा कुछ और ही होता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मध्य और दक्षिणी छोर में विभाजित दृश्य देखनेका मजा अविश्वसनीय अद्भुत होता है।

१०. कोह मुन नोर्क समुद्र तट 

कोह मुन नोर्क बीच, थाईलैंड के साथ विश्व के अन्य बीचिसो से भिन्न है। कोह मुन नोर्क समुद्र तट, शहर से और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर एकांत शांत स्थान पर स्थित है। सियाम की खाड़ी उत्तरी भाग से कुछ ही दूरी पर स्थित यह एक निजी द्वीप है। रोमांच से भरा हुआ अनुभव करने के लिए थाईलैंड में से सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। जो नारियल के पेड़ और ताड़ के पत्तों से घिरा हुआ है। और शांत एकांत में बिना भीड़भाड़ से मन को प्रफुल्लित करने वाला यह समुद्र तट है।

यदि आप इस द्वीप पर पहुंचने की इच्छा रखते हैं। तो नौका सवारी के द्वारा इस द्वीप पर मुख्य भूमि से 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है। जहां पर हर साल भारी पर्यटकों की संख्या सामान्य प्रकार से देखने को मिलती है। इसे समुद्र तट पर केवल एक ही रिजॉर्ट है। और पूरी तरह से आरामदायक और सुविधाओं से पूर्ण है। छुट्टियों के समय में यह स्थान विश्राम करने के लिए अद्भुत और शांतता को प्रदान करता है।

Post a Comment

Comments

और नया पुराने